Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारी हुए भारमुक्त, तीन अनुभागों में नए अधिकारियों को सौंपा गया प्रभार

स्थानांतरण आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को स्थानांतरित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु 30 सितंबर 2026 की अपराह्न से भारमुक्त कर दिया है।

Pradesh Prahari
30 Sep 2026 06:52 PM
👥 Visitors : 8
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग, 30 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के परिपालन में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को स्थानांतरित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने हेतु 30 सितंबर 2026 की अपराह्न से भारमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही, जिले में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कामकाज को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से स्थानांतरित अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) के स्थान पर नए अधिकारियों को अस्थायी रूप से प्रभार सौंपने संबंधी पृथक आदेश भी जारी किया गया हैं।   
   जारी आदेशानुसार, अपर कलेक्टर सुश्री योगिता देवांगन (राप्रसे, आरआर-2014, प्रवर श्रेणी) को जिला कोरबा, प्रवर श्रेणी अधिकारी श्री हरिवंश सिंह मिरी (राप्रसे, पी-2016, प्रवर श्रेणी) को जिला बालोद, संयुक्त कलेक्टर श्री महेश सिंह राजपूत (राप्रसे, पी-2018, वरिष्ठ श्रेणी) को जिला कबीरधाम, वरिष्ठ श्रेणी अधिकारी श्री लवकेश कुमार ध्रुव (राप्रसे, आरआर-2019, वरिष्ठ श्रेणी) को जिला बालोद, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम कुमार ध्रुव (राप्रसे, आरआर-2022, कनिष्ठ श्रेणी) को जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेमूलाल साहू (राप्रसे, पी-2026, कनिष्ठ श्रेणी) को राज्य निर्वाचन आयोग, नवा रायपुर अटल नगर हेतु भारमुक्त किया गया है। वहीं, स्थानांतरित अधिकारियों द्वारा संभाले जा रहे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पदों पर कार्य व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर द्वारा तत्काल प्रभाव से नए अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यंत प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग का प्रभार डिप्टी कलेक्टर श्री सोनल डेविड को, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन का प्रभार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता को तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा का अतिरिक्त प्रभार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 श्री प्रकाश सोनी को सौंपा गया है।