भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेवई ने चलाया स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेवई ने चलाया स्वच्छता अभियान
नेवई। दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने आज नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई दशहरा मैदान, वार्ड क्रमांक 34 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर सेवा पखवाड़ा में सहभागिता की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सघन स्वच्छता अभियान चलाया। बाबा गुरु घासीदास जैतखाम परिसर दशहरा मैदान में साफ सफाई किया।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि "स्वच्छता केवल सफाई नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज, सुंदर शहर और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने में सहभागी बनें। आइए आज हम सभी अपने आसपास को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लें।"
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सादगी और सत्य के विचार और शास्त्री जी के "जय जवान-जय किसान" के नारे आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हम सभी को सेवा भाव के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है।
