बीएसएनएल स्थापना दिवस समारोह का बायकाट
अधिकारियों कर्मचारियों का संयुक्त मंच ने 3रा वेतनमान की मांग के आंदोलन को सख्त करने का निर्णय ले लिया है
दुर्ग।अधिकारियों कर्मचारियों का संयुक्त मंच ने 3रा वेतनमान की मांग के आंदोलन को सख्त करने का निर्णय ले लिया है । विगत 25 वर्षों से 1 अक्टूबर को बीएसएनएल स्थापना दिवस के समारोह को उल्ल्हास पूर्वक मनाकर सरकारी आयोजन को सफल बनाते रहे हैं । आज भोजनावकाश में सभी कर्मी मेनगेट में एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी/ प्रदर्शन किया है । कर्मियों को संबोधित करते हुए आर एस भट्ट ने कहा कि पहली बार बीएसएनएल स्थापना दिवस के अवसर पर सरकारी आयोजन का बायकाट किया है । पूरे देश में सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार अधिकारियों ने भी किया है । 3रा वेतनमान की मांग पूरा नहीं होने पर और कठोर निर्णय लिया जायेगा । प्रशासन के साथ असहयोग आंदोलन किया जायेगा ।
भट्ट ने बताया कि 28 सितंबर को बीएसएनएल कर्मियों ने ट्विटर अभियान चलाया जो भारी रूप से सफल रहा है । तीन बजे तक जबरदस्त ट्रेंड कर रहा था । अगले चरण में 14 अक्टूबर को बीएसएनएल के आधिकारिक ग्रुप छोड़ना है । पूरा विभाग मोबाइल पर निर्भर हो गया है इसलिए यह कदम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी करने वाला होगा । नवंबर माह में तालाबंदी हड़ताल किया जायेगा ।
अधिकारी नेता विश्वनाथ राव ने कहा कि बैंक कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी मांग मनवाने में पूरी तरह सफल हुए हैं । बीएसएनएल कर्मी भी संयुक्त मोर्चा के तहत 3रा वेतनमान हासिल करने में सफल होगा ।
डी के सिंह जिला सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार 4था वेतन आयोग का गठन कर दिया है । आयोग दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगा । जनवरी से नया वेतनमान लागू हो जाएगा । इसलिए करो या मरो के नीति पर संघर्ष करना है ।
कार्यक्रम में हेमराज खैरवार राजदत्त गजभिये आर के सिंह विपिन भारती संजू नायडू गोमती राय अजय दानी एस एन शर्मा आदि शामिल हुए हैं ।
आर एस भट्ट
बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन
