Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर की माता रानी की पूजा-अर्चना, महाष्टमी पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्राकर ने आज महाष्टमी के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा, आलबरस, भानपुरी, चंदखुरी, खोपली, उतई एवं रिसाली के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर विराजमान माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त की

Pradesh Prahari
18 Oct 2026 09:14 PM
👥 Visitors : 7
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के  विधायक  ललित चंद्राकर जी ने आज महाष्टमी के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंजोरा, आलबरस, भानपुरी, चंदखुरी, खोपली, उतई एवं रिसाली के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर विराजमान माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान विधायक श्री चंद्राकर महाष्टमी के अवसर पर आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए और हवन कुंड में अपनी आहुति अर्पित की। उन्होंने माता रानी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विधायक  ललित चंद्राकर ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और माता रानी के आशीर्वाद से हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।