पाटन शिविर में तीन व्यक्तियों ने किया नेत्र दान कमिश्नर, कलेक्टर ने सराहा और शिविर में किया उनका सम्मान
खूबचंद बघेल सामुदायिक केंद्र पाटन में आयोजित हुआ सेवा सेतु शिविर
पाटन। नगर पंचायत पाटन द्वारा स्वर्गीय खूबचंद सभागार में सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में कुल 161 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 140 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं शेष 21 आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई।
खास बात आज शिविर में देखने को मिली कि अभी तक शिविर में लोग अपनी मांगो, समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में आते थे लेकिन आज के शिविर में पाटन क्षेत्र के तीन व्यक्तियों ममता बिजौरा, नीता देवांगन और नेम सिंह भारद्वाज ने नेत्र दान करने की घोषणा कर लोगो को अभिभूत कर प्रेरणा दी। उन्होंने इस बाबत प्रपत्र में जानकारी भाकरकर विभाग के स्टाल में जमा भी की। नेत्रदान की घोषणा करने वाले तीनों व्यक्तियों का शिविर मंच में ही संभागीय आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने शाल और श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
सेवा सेतु शिविर में सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे जहां शिविर में पंहुचे आमजन को अपने अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे मिले आवेदनों का निराकरण भी किया। शिविर में पंहुचे संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कहा कि इस शिविर में नेत्रदान करने की पहल कर,लोगों को प्रेरणा देने का जो कार्य किया है वह प्रेरणास्पद है। सभी से देहदान, नेत्र दान करने की अपील उन्होंने की साथ ही आमजन से प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने भी आयुक्त महोदय के साथ विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल का अवलोकन कर, मिले आवेदनों के समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए तथा अपने उद्बोधन में प्रत्येक भूमि खातेदारों को किसान पंजीयन कराने के महत्व को बताते हुए अपने सेवा सहकारि समिति, लोक सेवा केंद्र, तहसील कार्यालय या अन्य सुलभ उपलब्ध केंद्र में जाकर पंजीयन कराने अपील की। कलेक्टर एवं कमिश्नर ने शिविर में उपस्थित किसानों,समस्या लेकर आए लोगों को गंभीरता से सुना तथा उसके निराकरण हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शिविर में संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, जनपद पंचायत अध्यक्ष ने स्वामित्व योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख, निःशुल्क खसरा बी वन, वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति कार्ड, श्रमिक कार्ड, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना कार्ड पीएम स्वनिधि प्रमाणपत्र,,का वितरण किया साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, पाटन एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन श्रीमती कीर्ति नायक,श्री लोकमणि चंद्राकर, श्री सीएमओ हेमंत वर्मा, सीईओ श्री महेंद्र जांगड़े, तहसीलदार श्री मनोज गुप्ता,नायब तहसीलदार श्री मनोज रस्तोगी, अतिरिक्त सीईओ सुश्री श्वेता यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
