राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई
जांच के दायरे में रायपुर के 7, बिलासपुर के 3, दुर्ग के 2 तथा सरगुजा, बस्तर, कबीरधाम, कोंडागांव और कोरबा के एक-एक अस्पताल शामिल हैं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई
रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH RISK स्कोर वाले 17 अस्पतालों को चिन्हांकित किए जाने के बाद संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा गठित राज्य स्तरीय जांच दल ने आज संबंधित अस्पतालों का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दायरे में रायपुर के 7, बिलासपुर के 3, दुर्ग के 2 तथा सरगुजा, बस्तर, कबीरधाम, कोंडागांव और कोरबा के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। जांच के दौरान संबंधित अस्पतालों से आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीजों को उपलब्ध कराए गए उपचार से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा तथा जांच में प्राप्त तथ्यों एवं निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
