Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

*दुर्ग में नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, महिला समेत 3 गिरफ्तार

नकली सोने के जेवरात गिरवी रखने और लाखों रुपये हड़पने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली और ACCU की टीम ने इस मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Pradesh Prahari
04 Oct 2026 07:06 PM
👥 Visitors : 14
✅ Link copied successfully!

 

*दुर्ग, 04 अक्टूबर 2026 |* असली बताकर नकली सोने के जेवरात गिरवी रखने और लाखों रुपये हड़पने वाले गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सिटी कोतवाली और ACCU की टीम ने इस मामले में महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी *पवन कुमार जैन (37 वर्ष), भोई पारा, दुर्ग* ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 और 30 सितंबर को एक महिला और एक पुरुष उनकी दुकान *सहेली आर्म्स, श्री शिवम मॉल, दुर्ग* पर आए। दोनों ने *84.880 ग्राम* वजनी सोने के जेवरात गिरवी रखकर *8 लाख 25 हजार रुपये* नकद ले लिए। बाद में जांच में जेवरात नकली निकले।

शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक *555/2026, धारा 318(4), 3(5) BNS* के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी *रमेश कुमार (35 वर्ष, शिवानंद नगर, रायपुर)* और *मीनाक्षी बाघ (39 वर्ष, कादम्बरी नगर, दुर्ग)* को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया।

उनके बयान के आधार पर नकली जेवरात सप्लाई करने वाले तीसरे आरोपी *राजेश अग्रवाल (45 वर्ष, कबीर नगर, रायपुर)* को भी पकड़ा गया। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से *4 मोबाइल फोन और नकली सोने के जेवरात* जप्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी नकली जेवरात को असली जैसा बनाकर लोगों को झांसे में लेते थे।

*पुलिस की अपील -* सोना गिरवी रखने या खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच जरूर कराएं और ठगी का शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।