कमीशन पर माल बेचकर 3.70 लाख हड़पा, पुलगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में पुलगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्म का माल कमीशन पर बेचकर बिक्री की रकम हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कमीशन पर माल बेचकर 3.70 लाख हड़पा, पुलगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचा
*दुर्ग, 03 अक्टूबर 2026 |* जिले में धोखाधड़ी के एक मामले में पुलगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फर्म का माल कमीशन पर बेचकर बिक्री की रकम हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर *3 लाख 70 हजार 49 रुपये* के गबन का आरोप है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी *दिव्यांश कुकरेजा (32 वर्ष), निवासी शिवम शुभ निवास, दुर्ग* ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी फर्म *शिवम शुभ शॉप एवं केमिकल वर्क्स, चंदखुरी* में आरोपी *आकाश शुक्ला (34 वर्ष), निवासी सत्यम विहार, चंगोराभाठा, रायपुर* कमीशन पर काम करता था। उसका काम फर्म के वॉशिंग पाउडर और साबुन को दुकानों में सप्लाई करना था।
आरोप है कि आकाश ने विभिन्न दुकानों से बिक्री की रकम वसूली, लेकिन पैसे फर्म में जमा नहीं किए। यहां तक कि 28 अप्रैल 2026 को अग्रवाल किराना स्टोर लवन के नाम से भेजी गई *122 बोरी वॉशिंग पाउडर* को उसने तय जगह के बजाय दूसरी जगह खाली करवा दिया और उसकी रकम भी खुद रख ली। जांच में कुल *₹3,70,049* के गबन की पुष्टि हुई।
शिकायत सही पाए जाने पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक *783/2026, धारा 316(4) BNS* के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी *उनि गुरविंदर सिंह संधू, सउनि बाबूलाल साहू* और स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
