Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

रायपुर रेल मंडल में प्रमुख स्टेशनों पर तीन दिवसीय डीप क्लीनिंग अभियान प्रारंभ

रायपुर रेल मंडल में 01से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026

Pradesh Prahari
03 Oct 2026 08:08 PM
👥 Visitors : 8
✅ Link copied successfully!

 

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026।

रायपुर रेल मंडल में 01से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत रायपुर रेल मंडल में 03 से 05 अक्टूबर तक प्रमुख एवं अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों तथा रेलवे प्रतिष्ठानों में विशेष गहन सफाई अभियान प्रारंभ किया गया।

अभियान के प्रथम दिन प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग क्षेत्रों में गहन सफाई की गई। सार्वजनिक शौचालयों की डीप सैनिटाइजेशन, वॉश बेसिन एवं फिटिंग की सफाई तथा दुर्गंध प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रतीक्षालयों एवं अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों में फर्श, फर्नीचर, पंखों, लाइट फिटिंग एवं साइन बोर्ड की सफाई की गई। कचरा पेटियों की सफाई तथा प्लेटफॉर्म के आसपास नालियों एवं जल निकासी क्षेत्रों से गाद एवं कचरा हटाया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के साथ अमृत संवाद भी किया जा रहा है। सफाई कार्यों का पूर्व एवं पश्चात जियो-टैग्ड फोटोग्राफ के माध्यम से दस्तावेजीकरण किया जा रहा है।

यात्रियों से भी स्टेशन को स्वच्छ रखने की अपील की गई है एवं अपने कचरे को प्लेटफार्म पर लगे डस्टबिनो एवं यात्रा करते समय कोच में लगे डस्टबिन में डालने  के यह प्रेरित किया जा रहा है।