Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

​विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा गुंडरदेही में उपभोक्ता जागरूकता बैठक आयोजित

गुंडरदेही नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के घरेलू, कृषि पंप, व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शन से जुड़े बड़ी संख्या में सम्माननीय उपभोक्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

Pradesh Prahari
18 Oct 2026 09:14 PM
👥 Visitors : 3
✅ Link copied successfully!


​दुर्ग,। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत गुंडरदेही उप संभाग क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दुर्ग द्वारा 'विद्युत उपभोक्ता जागरूकता' विषय पर एक विशेष बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्युत विभाग के सहायक यंत्री एवं क्षेत्र के विभिन्न वितरण केंद्रों के कनिष्ठ यंत्री सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में गुंडरदेही नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के घरेलू, कृषि पंप, व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शन से जुड़े बड़ी संख्या में सम्माननीय उपभोक्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

​बैठक के दौरान विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम इसीजीआरएफ (वि.उ.शि.नि.फो.) दुर्ग के अध्यक्ष  पी.व्ही. सजीव एवं बी.एस.पी. क्षेत्र के इसीजीआरएफ अध्यक्ष अनिल कुमार चौहान द्वारा उपस्थित जनों को संबोधित किया गया। उन्होंने फोरम की कार्यप्रणाली, विभिन्न प्रकार की विद्युत शिकायतों के स्वरूप तथा उन्हें फोरम में दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा, उपभोक्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के विभिन्न मापदंडों, उनकी निर्धारित समय-सीमा तथा विद्युत आचार संहिता के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी बारीकी से अवगत कराया गया।

​इस अवसर पर फोरम के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  निर्देश दिए गए कि वे उपभोक्ताओं से प्राप्त होने वाली हर समस्या व शिकायत का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई और उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और विद्युत सेवाओं में सुधार लाना रहा।