Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक फोरलेन निर्माण को ₹10.01 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

स्वीकृति शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव की दुर्ग शहर की महत्वपूर्ण योजनाओ मे शामिल है

Pradesh Prahari
14 Nov 2026 05:24 PM
👥 Visitors : 8
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग, 14 नवम्‍बर 2026 / छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने जिला दुर्ग में मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक 1.4 किमी मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्अरुण साव के द्वारा जारी इस स्वीकृति के तहत ₹10.01 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। यह स्वीकृति शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव  की दुर्ग शहर की महत्वपूर्ण योजनाओ मे शामिल है 
इधर जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक के मार्ग को भी फोरलेन बनाने का कार्य पहले से प्रगति पर है। अब मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा तक का स्वीकृत फोरलेन मार्ग इस निर्माणाधीन मार्ग से जुड़ जाएगा। दोनों हिस्से जुड़ने पर एक सतत फोरलेन मार्ग उपलब्ध होगा। इसका लाभ यह होगा कि राजनांदगांव या बालोद की ओर जाने वाले वाहन दुर्ग शहर में प्रवेश किए बिना बाहर से ही निकल सकेंगे। इससे शहर के भीतर यातायात का बड़ा दबाव घटने और लोगों को जाम से राहत मिलगी ।

मालवीय नगर चौक से जेल तिराहा मार्ग के आसपास कई स्कूल, कॉलेज,लोक निर्माण विभाग के कार्यालय, केंद्रीय जेल, शासकीय आवास, आरटीओ कार्यालय, वन विभाग कार्यालय,  इत्यादि स्थित हैं। इस कारण यहां यातायात का दबाव काफी अधिक रहता है। चौड़ीकरण के बाद स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को सुविधा मिलने और दुर्घटनाओं में कमी होगी ।