पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सामुदायिक भोज ने बच्चों के उत्साह को बनाया यादगार
दुर्ग, 14 नवंबर 2026।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में बाल दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती पुष्पा बड़ा एवं मुख्याध्यापक श्री कमल सोनी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर बच्चों के प्रति उनके स्नेह और प्रेम को याद किया गया। *इस पर विद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षक श्री टाकेश्वर ने नेहरू जी के जीवन पर विस्तृत वर्णन कर बच्चों को उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आभास कराया।*
कार्यक्रम में कक्षा दूसरी की छात्रा मायरा ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की। वहीं बालवाटिका की नन्ही छात्रा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद बालवाटिका से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मेरी रंग-बिरंगी दुनिया, *आजदी के वीर सैनानी* और प्रकृति बचाओ जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ अपनी प्रतिभा और जागरूकता का परिचय दिया।
कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों ने अनुभागवार समूह प्रस्तुतियाँ दीं। 'बताइए, यह किसने कहा?', 'बालिका शिक्षा' और 'यदि बच्चे नियम बनाएँ' जैसे रोचक विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता, कल्पनाशीलता और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती पुष्पा बड़ा ने अपने संदेश में कहा कि 'बच्चे ही कल का भविष्य हैं।' उनके व्यक्तित्व का समुचित विकास, अच्छी शिक्षा और संस्कार ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। मुख्याध्यापक श्री कमल सोनी ने भी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनकी प्रतिभा और उत्साह की सराहना की तथा निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संयोजन सीएलए प्रमुख श्रीमती नीति यादव ने किया तथा संचालन सुश्री उर्वशी ने किया। पीए सिस्टम की व्यवस्था श्री अमरनाथ सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई। विद्यालय के सभी प्राथमिक शिक्षकों ने पूरे दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। इसके लिए मुख्याध्यापक श्री कमल सोनी ने सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को स्नेह स्वरूप जलपान सामग्री वितरित की गई। समारोह का विशेष आकर्षण सामुदायिक भोज रहा। विद्यार्थी अपने घरों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन लेकर आए और सभी ने अपने सहपाठियों के साथ मिल-बाँटकर भोजन किया। इस गतिविधि ने बच्चों में आपसी सहयोग, प्रेम, एकता और साझा करने की भावना को प्रोत्साहित किया।
समग्र रूप से बाल दिवस समारोह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रचनात्मक गतिविधियों और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम रहा। इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आनंद, सहयोग और आपसी सद्भाव का यादगार अवसर प्रदान किया।