Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

pradeshprahari05@gmail.com

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक ललित चंद्राकर

Pradesh Prahari
14 Nov 2026 05:38 PM
👥 Visitors : 11
✅ Link copied successfully!

 

 

 

*दुर्ग, 14 नवंबर 2026 lआज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में  आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।कर विकास कार्यों की आधार शीला रखी।
विकास कार्य अंतर्गत 
कुर्मी भवन में शेड निर्माण कार्य (₹8 लाख), सीसी रोड निर्माण (₹13.60 लाख), ओपन जिम कार्य (₹6 लाख) एवं डोम शेड निर्माण कार्य (₹9 लाख) सहित कुल *₹36.60 लाख* की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर ग्रामीणों को ऐतिहासिक सौगात दी।
इन विकास कार्यों से ग्रामवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

*साथ ही विधायक ने  सोसाइटी पहुंचकर कल से शुरू होने वाले धान खरीदी की तैयारी का जानकारी लिया स्थल का निरक्षण किया ।और समिति प्रबंधक और सोसाइटी अध्यक्ष आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया । हमारी सरकार का लक्ष्य है अन्न दाता के जीवन में खुशियां आए और पुरी प्रतिबद्धता के साथ धान का एक एक दाना खरीदेंगे।*


इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि गांवों की खुशहाली, किसानों की समृद्धि और प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना राज्य सरकार का प्रमुख संकल्प है। विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब वहां के गांव मजबूत हों, किसानों को बेहतर संसाधन मिलें, युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ें तथा आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सहजता से उपलब्ध हों। आलबरस में आज जिन विकास कार्यों की सौगात दी गई है, वे इसी सोच को धरातल पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

*प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से मिलेगी आदान सहायता राशि*

विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सहायता राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को धान की निर्धारित पूरी मात्रा का विक्रय करना अनिवार्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान निर्धारित मात्रा से कम धान का विक्रय करता है, तब भी उसे सत्यापित रकबे के आधार पर निर्धारित पात्रता के अनुसार आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार की मंशा है कि किसानों को खेती के लिए आर्थिक संबल मिले और वे अपनी आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के अनुसार कृषि संबंधी निर्णय ले सकें।
विधायक ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना और कृषि क्षेत्र में समृद्धि लाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

*विधायक ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन्हें मिलाकर लगभग 3100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।*


*विधायक ने आगे  कहा कि मोदी की गारंटी के तहत हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1000 रुपये, कृषक उन्नति योजना के तहत 13,839 रुपये प्रति एकड़ तक की आदान सहायता, ये सब मोदी की गारंटी को पूरा करने का प्रमाण है। डबल इंजन की सरकार गांव, गरीब, किसान और महिला, सभी के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है।*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंडा-निकुम मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख,आलबरस सरपंच श्री सैनिक भुवनलाल देशमुख जी,मंडल महामंत्री पुराण देशमुख एवं गब्बर साहू, जनपद सभापति लोमस चंद्राकर, सोसायटी अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, बूथ अध्यक्ष अशोक हरमुख, परस साहू, पंचगण एमंत देशमुख, श्रीमती रेणुका देशमुख, मुकुंद देशमुख, दिलीप चंदेल, दुर्गेश्वरी देशमुख, श्रीमती स्वेता हरमुख, अलखराम यादव, सोमनाथ देशमुख, योगेश्वर प्रसाद देशमुख, श्रीमती रमसिला निषाद, पुरानीक लाल चेलक, संतोष कुमार सोनवानी, सचिव श्रीमती सरस्वती टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।