मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 अक्टूबर को सर्वदलीय पैदल मार्च, समाजवादी पार्टी भी होगी शामिल - शेख रज्जाक
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा 6 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे पैदल मार्च में शहर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे
दुर्ग / देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा 6 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे पैदल मार्च में शहर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
इस आशय की जानकारी समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष शेख रज्जाक ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष में भारी नाराजगी है और इसी के विरोध में सर्वदल के बैनर तले यह पैदल मार्च निकाला जा रहा है।
शेख रज्जाक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम नहीं कर रहा है। समाजवादी पार्टी इस मार्च का पूर्ण समर्थन करती है और पार्टी के सभी नेतागण इसमें सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 6 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पैदल मार्च में शामिल होने की अपील की है।
