Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी दुर्गा नवमी की शुभकामनायें, अष्टमी में शामिल हुए

मंत्री गजेन्द्र यादव विभिन्न दुर्गा पंडाल पहुँचे और हवन पूजन में आहुति डालकर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

Pradesh Prahari
18 Oct 2026 09:14 PM
👥 Visitors : 10
✅ Link copied successfully!

 

दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के महाअष्टमी पर शहर विधायक और केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव विभिन्न दुर्गा पंडाल पहुँचे और हवन पूजन में आहुति डालकर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान खीर पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारा में हाथ भी बंटाये। शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की समस्त देवी शक्ति का स्वरुप होती है। नौ दिन हम सभी ने माता की भक्ति की है, उसका आशीर्वाद मिलेगा। नवरात्रि के पावन पर्व में उन्होंने गंजपारा, पद्मनाभपुर कालिबाड़ी, सत्तीचौरा, गाँधी चौक, ढीमरपारा, ग्रीन चौक, संगम चौक उरला, वृन्दानगर, विराट नगर बोरसी, स्टेशन रोड, पोटियाकला, डिपरापारा, सिकोला बस्ती, जवाहरनगर सहित दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र में विराजित माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर झांकी देखने निकले शहर के नागरिकों अभिवादन कर शक्ति और भक्ति के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए। भक्ति और शक्ति के इस पावन पर्व पर दुर्गवासियों की श्रद्धा, माँ जगदम्बे के प्रति अटूट विश्वास और लोकसंस्कृति से जुड़ाव ने पूरे शहर को भक्तिमय उल्लास और उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। यही आस्था, एकता और सांस्कृतिक विरासत हमर दुर्ग की असली पहचान है।

    अष्टमी पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए और प्रदेशवासियो की उन्नति प्रगति के लिए कामना किये। दुर्गा नवमी की शुभकामनायें भी दिए। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धांलुओं का अभिवादन कर धर्म आस्था के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए। इसके पूर्व नवरात्री की प्रत्येक संध्या दुर्ग शहर के विभिन्न पंडालों में विराजमान माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन कर माता के चरणों में शीश नवाये। शहर के विभिन्न स्थान पर आयोजित सेवा गीत, जस झांकी, जगराता और सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा की नवरात्रि के अवसर पर शहर में सजे पंडालों की छटा, भक्तिमय वातावरण और पारंपरिक सांस्कृतिक उत्सव हमारी सनातन परंपरा को दर्शाता है। माँ दुर्गा से समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

-*निर्धारित समय में हो प्रतिमा विसर्जन* -
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शहर के समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील किये है की विराजित माता की प्रतिमा का निर्धारित समय में विसर्जन करे। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था तथा निगम प्रशासन को पार्किंग, लाइट्स व अन्य जरूरी व्यवस्था करने कहा है, ताकी किसी प्रकार की समस्या न हो।