भारती विश्वविद्यालय: एन एस एस स्वयंसेवको ने किया ग्रामीणों को जागरूक
अंधविश्वास उन्मूलन, नशा मुक्ति एवं एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (Antibiotic Resistance) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने, नशे के दुष्प्रभावों को समझने तथा चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करने का संदेश दे
दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) ईकाई एवं फार्मेसी विभाग के तत्वावधान में ग्राम पिसेगांव में जन-जागरूकता अभियान चलाया ,जिसके अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी ज्वलन्त मुद्दो के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने जागरूकता संदेशों को रुचि एवं ध्यानपूर्वक सुना।
अंधविश्वास उन्मूलन, नशा मुक्ति एवं एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस (Antibiotic Resistance) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने, नशे के दुष्प्रभावों को समझने तथा चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन न करने का संदेश दे प्रतिभागियो ने रोचक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती द्रौपदी देशमुख ने विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि इस कार्यक्रम से ग्रामवासियो में सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी चेतना निश्चय ही बढ़ेगी तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेन्गे।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार के मार्गदर्शन मे आयोजित कार्यक्रम मे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रोशन नोन्हारे, समन्वयक निखिल देव प्रसाद, रजत आनंद ,वीरेंद्र वैष्णव, प्रियंका सिन्हा ,योगिता सिन्हा तथा फार्मेसी विभाग से अराध्या पाठक, डॉ. मोनिका बारसागढे एवं श्रीमती रेणुका निर्मलकर ने सक्रिय सहभागिता दी ।कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणो ने प्रस्तुतियो को सराहा ।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से स्वस्थ, नशामुक्त एवं अंधविश्वास-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा मे प्रयास किए जाते रहने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
