Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

सरदार पटेल की जयंत पर रक्तदान

दुर्ग पुलिस बल ने 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया

Pradesh Prahari
02 Oct 2026 05:54 PM
👥 Visitors : 5
✅ Link copied successfully!

दुर्ग।आज  2 अक्नटूबर को गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल के 151 वीं जयंती व महात्मा गांधी के 157 वी जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन रक्षित केन्द्र दुर्ग में जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा आयोजित किया गया| इस रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी मणी शंकर चंद्रा  थे|इस रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग को 25 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ| यह रक्तदान शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी और जिला चिकित्सालय दुर्ग सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन कुमार मिंज के मार्ग दर्शन में हुआ||इस रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. संतराम चुरेंद्र, चिकित्सालय अधिकारी डॉ. लीयमान चौधरी, स्टाफ नर्स तरूणा रावत,लैब टेक्नोलाजिस्ट रोशन सिंह,लैब सुपरवाइजर रूपेश सर्पे, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, सोशल वर्कर हिमांशु चंद्राकर,लैब टेक्नीशियन तरूण महिलागे, लक्ष्मी मधुकर, सतीश कुमारी, मोहम्मद इसरार , अशोक मानिकपुरी आदि उपस्थित थे|