कल्याणी शीतला मंदिर तालाब परिसर, मरोदा-रिसाली में विधायक ने किया श्रमदान
जल कुंभी से पेट मां कल्याणी शीतला तालाबरिसाली की श्रमदान से की सफाई* *जुटे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता* *स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है - दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
रिसाली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम रिसाली द्वारा *“स्वच्छता ही सेवा”* अभियान के तहत आज मरोदा, रिसाली स्थित ऐतिहासिक *कल्याणी शीतला मंदिर तालाब परिसर* में *“एक दिन, एक घंटा, एक समय”* के संकल्प के साथ वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। विधायक ने स्वयं झाड़ू उठाकर श्रमदान किया और तालाब परिसर की साफ-सफाई कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देश को एक नई दिशा दी है। जिस प्रकार हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार हमारे तालाब, मंदिर और सार्वजनिक स्थल भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।_
स्वच्छ एवं सुंदर रिसाली के निर्माण के लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है। शासन-प्रशासन के साथ-साथ जब तक नागरिक स्वयं आगे नहीं आएंगे, तब तक स्वच्छ रिसाली की कल्पना साकार नहीं होगी। नगर निगम रिसाली द्वारा ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए और मैं विश्वास दिलाता हूँ कि रिसाली को छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ और सुंदर निगम बनाने के लिए हर संभव सहयोग करूंगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, पुनाराम कलिहारी, नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी, SC मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, OBC मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, पार्षद विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, हरीश नायक, विक्की चंद्राकर, सारिका साहू, सरिता देवांगन, शीला नारखड़े, विलास बोरकर, ईश्वरी साहू, गजेंद्री कोठारी, माया यादव, सविता धवज, रमा साहू, प्रदेश कन्या संयोजिका डॉ. संस्कृति वर्मा सहित केशव महिपाल, रुपेश यादव, रंग बहादुर, अजीत चौधरी, राजू राम, धनुष यादव, प्रेम साहू, परमेश्वर महिलांग, संध्या वर्मा, पूर्णिमा दास, मधु कोरी, नवीन सिन्हा, सुनील साहू, भूपेन्द्र बेलचंदन, मोंगरा देशमुख, डी. साईं, लक्ष्मण राव, राजेश्वरी पसीने, अनुपमा गोस्वामी, श्वेता यादव, सुनीता कोसरे, बॉबी दास, पूनमचंद सपहा, नरेश कोठारी, तेजेश्वी सोनवानी, खिलेश, बानु साहू, सतीश दुबे, पार्वती कुर्रे, दुर्गेश साहू, सचिन गोस्वामी, रंजन, करुणा यादव, करुणा श्रीवास एवं मंडल के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता गण व नगर निगम रिसाली के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।