Zone 3, Street No. 8, New Adarsh Nagar, Durg

9425203126

th.rajendrasingh@gmail.com

स्टेडियम परिसर के व्यापारियों की सुनवाई नहीं

शासन प्रशासन ने व्यवस्थापन के मुद्दे पर साधी चुप्पी

Pradesh Prahari
05 Oct 2026 11:41 AM
👥 Visitors : 12
✅ Link copied successfully!

दुर्ग। शहर के मध्य स्थित रविशंकर स्टेडियम को क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सौंप दिया है। अब वहां नया निर्माण किया जाना है। स्टेडियम परिसर से लगे हुए दुकानों में सैकड़ों व्यापारी। अपना व्यवसाय कर अपने परिवार का रोजी-रोटी चलाते हैं। जिनकी ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और उन्हें बेदखल करने का नोटिस स्टेडियम कमेटी द्वारा जारी कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष शेख रज्जाक ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि रविशंकर स्टेडियम निर्माण काल के समय ही परिसर में दुकानों का निर्माण किया गया था और लोगों को किराए पर आवंटित हुआ है। दशकों से यहां मोटर मैकेनिक लाइन बनी हुई है और लोग वहां व्यापार कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि नया स्टेडियम बनने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन वर्षों से वहां व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी । जिला प्रशासन और स्थानीय मंत्री के पास कई बार गुहार लगाने के बाद कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ और 200 से अधिक लोगों को बेरोजगार बनाने का काम प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार करने जा रही है ।उन्होंने मांग की है कि सभी व्यसायियों को उचित स्थान पर व्यवस्थापित किया जाए ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े । उन्होंने कहा कि वहां  किराया जमा कर वहां अपना कारोबार कर रहे थे । उन्हें हटाना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है ।छत्तीसगढ़ सरकार जहां एक ओर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दावा करती है वहीं दूसरी और ऐसे निर्णय लेकर लोगों को बेरोजगार भी बना रही है ।यह संवैधानिक मामला है सरकार और प्रशासन को इस पर कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए ताकि वहां कारोबार कर रहे लोगों को भटकना ना पड़े।